F.U. Money by Dan Lok | Book Summary in Hindi | Book Brevity

(toc) #title=(Table of Content)

क्या आप भी सुबह उठते ही alarm की चीख से तंग आ जाते हैं? क्या आपके मन में भी यह सवाल गूंजता है कि क्या यही ज़िंदगी है, रोज़ उसी boring नौकरी पर जाना और वही पुरानी बातें सुनना? क्या आप भी सोचते हैं कि काश आपके पास ज्यादा समय होता, ज्यादा पैसा होता, और आप अपनी ज़िंदगी अपनी शर्तों पर जी पाते?

अगर आपका जवाब हाँ है, तो यह video आपके लिए है। आज हम बात करेंगे Dan Lok की क्रांतिकारी किताब "F.U. MONEY” के बारे में। यह किताब सिर्फ पैसे कमाने का नुस्खा नहीं है, यह एक क्रांति है। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जो आपके सोचने के तरीके को बदल देगी और आपको एक नई दिशा में ले जाएगी।

Dan Lok एक international entrepreneur, best-selling author और self-made millionaire हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी शून्य से शुरू की थी, जब उनकी जेब में फूटी कौड़ी भी नहीं थी और उन्हें ठीक से इंग्लिश बोलनी भी नहीं आती थी। लेकिन फिर कैसे वह multi-millionaire बने? यह secrets आपको आज इस video में पता चलेगा।

तो मेरे साथ बने रहिए और हम जानेंगे कि उस level तक कैसे पहुंचा जाए जहाँ आप बिना price tag देखे चीज़ों को खरीद सकते हैं।

तो चलिए video शुरू करते हैं !

F.U. Money by Dan Lok | Book Summary in Hindi | Book Brevity
F.U. Money by Dan Lok | Book Summary in Hindi | Book Brevity

Part 1: The F.U. Money Lifestyle

F.U. Money सिर्फ एक रकम नहीं है; यह freedom of expression है। यह आपको Financial freedom, Stress free और Debt free life देती है।

F.U. Money होने का मतलब है कि आप दुनिया घूम सकते हैं, नई भाषाएँ सीख सकते हैं, लोगों को काम पर रख सकते हैं ताकि वे आपके लिए काम करें, और आप अपना अधिकतम समय अपनी hobby या अपनी skills को बेहतर बनाने में लगा सकें। इसका बेसिक मतलब है पूरी आज़ादी

जब आपके पास इतना पैसा होता है कि आप अपनी desire lifestyle के अनुसार बिना किसी नौकरी या सहारे के जी सकें, तब उसे आपका F.U. Money कहा जाता है। इससे आपको अपनी ज़िंदगी पर पूरा नियंत्रण मिलता है और कोई financial insecurity नहीं रहती।

बेशक, पैसा महत्वपूर्ण है। लेकिन यह केवल इतना ही महत्वपूर्ण होना चाहिए कि यह आपको आज़ादी दे। अगर आप खूब पैसा कमा रहे हैं, लेकिन एक dead end job में फँसकर रह गए हैं, तो मेरे दोस्त, आप गलत रास्ते पर हैं।

यदि आप पैसे को एक drug की तरह मानते हैं, तो इसमें कोई शक नहीं कि आप इसके आदी बन सकते हैं। आपका मन कभी नहीं भरेगा। लेकिन ढेर सारा पैसा कमाने के साथ-साथ आप अपनी life भी अपने तरीके से जी सकते हैं।

F.U. Money होने का मतलब है कि जब आपका दिल चाहे, जो करने को चाहे, वह आप कर सकें, और उसके लिए आपके पास पर्याप्त पैसा होना चाहिए।

Author Dan Lok के एक सफल बिज़नेसमैन दोस्त का उदाहरण देते हैं। उनके पास आठ शानदार लग्जरी कारें हैं और घर के अंदर उनके लिए एक खास गैराज बना हुआ है। लेकिन सच यह है कि उनके पास उन कारों में घूमने का समय ही नहीं है। उनकी कई कारों में तो 5000 किलोमीटर से भी कम दूरी चली हुई है। वे अमीर तो हैं, लेकिन फ्री नहीं हैं

इसलिए, पैसे को अपना main goal मत बनाओ, लेकिन आज़ादी के लिए यह एक ज़रूरी कदम है।

किसी भी target को hit करने से पहले उसे गौर से देखना ज़रूरी है। आपको सबसे पहले कोई एक goal set करना ही पड़ेगा। सिर्फ यह कहने से काम नहीं चलेगा कि "मुझे $1 मिलियन कमाने हैं"। आपको स्पष्ट करना होगा कि आप असल में क्या चाहते हैं।

उन सभी भौतिक चीज़ों की list बनाइए जिनके बारे में आप अक्सर सोचते हैं। उनकी cost को सूचीबद्ध करें।

अब एक सरल सवाल का जवाब दें: आपकी Annual Income क्या हो कि आप अपनी list में शामिल सभी चीज़ों को खरीद सकें?

F.U. Money हासिल करने के दो तरीके हैं। 

पहला, धीमा तरीका: इसमें आप थोड़ा-थोड़ा करके पैसा बचाते हैं और जब तक आप retire होंगे, तो आपके पास एक बड़ा amount होगा, जैसे मान लीजिए $10 मिलियन net worth। इस net worth पर 10% की annual income ($1 मिलियन) के साथ, tax (35%) निकालने के बाद, आपके पास लगभग $6,50,000 बचते हैं, जिनसे आप अपनी बुढ़ापे की life आराम से बिता सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इतने सालों तक जी ही नहीं पाते या उनके पास केवल $1 मिलियन ही होता है, जो सालाना सिर्फ $50,000 generate कर पाता है। यह पूरी  famaily का गुज़ारा आराम से चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

दूसरा, तेज़ तरीका– Automated Income: यह वह तरीका है जिसे ने खुद अपनाया। Trick यह है कि एक Automated Income का ज़रिया बनाया जाए जो आपकी मनपसंद lifestyle को support कर सके। सरल शब्दों में, अगर आप आज काम छोड़ दें, तो भी आपकी Automated Income आपके lifestyle के खर्चों को आराम से कवर कर लेगीउदाहरण के लिए मान लीजिए आपको अपनी lifestyle जीने के लिए सालाना $2 मिलियन चाहिए। 365 दिनों से विभाजित करने पर, आपको प्रतिदिन $5,479 कमाने होंगे। यदि आप $100 profit वाले product बेच रहे हैं, तो आपको प्रतिदिन 55 sales करनी होंगी। यह मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। यह वह तरीका है जिसमें आप तय करते हैं कि कितना और कितनी जल्दी कमाना है।



Part 2: The F.U. Money Myths

हमारी society में पैसे को लेकर कई झूठ चलते रहते हैं। ये 8 myth आपको F.U. Money बनाने से रोक रहे हैं।

Myth 1: पैसा खुशी नहीं खरीद सकता: 

यह line पूरी बकवास है। अगर आपको लगता है कि Money buy happyness, तो इसका असली मतलब है कि आपको नहीं पता कि shopping कहाँ से करनी है, या आपने पैसे को समझा ही नहीं है। पैसा आपको Freedom, Power, और Control देता है। Author अपनी कहानी बताते हैं जब उनके पिता को स्ट्रोक आया और उनकी सर्जरी होनी थी। उनके पास अपने पिता से मिलने जाने या आर्थिक मदद करने के लिए पैसे नहीं थे। उसी समय उन्होंने तय किया कि अब पैसा यह तय नहीं करेगा कि वह क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। पैसा इतना महत्वपूर्ण है कि आप गरीब देशों में quality of life देख सकते हैं। वहाँ crime ज्यादा होते हैं, बीमारियाँ फैलती हैं, और लोग ज्यादा परेशान और दुखी रहते हैं। गरीबी की बजाय financial security होने से आपके पास ज्यादा खाली समय होता है जिसे आप अपने प्रियजनों के साथ बिता सकते हैं।

Myth 2: अमीर आदमी बेवकूफ होते हैं/बुरे होते हैं: 

यह media की फैलाई हुई बात है जो आपको यकीन दिलाना चाहती है ताकि आपको खुद के बारे में थोड़ा अच्छा महसूस हो।

पैसा एक tool है; इसका सही या गलत उपयोग आपके character पर निर्भर करता है। कुछ अमीर लोग बुरे होते हैं, जैसे कुछ गरीब लोग भी बुरे होते हैं। उदाहरण के लिए, Bill Gates अपनी net worth का बिलियन डॉलर दान में देते हैं। Warren Buffett अपनी net worth का 97% charity करते हैं। अमीर लोग समाज को दान, taxes, और jobs देकर ज्यादा मदद कर सकते हैं। गरीब व्यक्ति समाज को कुछ नहीं दे सकता, क्योंकि वह इसे afford ही नहीं कर सकता।

पैसा आपको बदलता नहीं है; यह सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है जिसका आपकी personality पर कोई नियंत्रण नहीं है।

Myth 3: आप इंतज़ार कर सकते हैं: 

समस्या यह है कि हमें लगता है कि हमारे पास समय है, लेकिन सच तो यह है कि हमारे पास समय नहीं है।

यदि आप 70 साल जीने की सोचते हैं, तो 50 साल की बची हुई life में से एक तिहाई सोने में चला जाएगा। दूसरा एक तिहाई entertainment, टीवी देखने या घूमने में निकल जाएगा।

असली में आपके पास सिर्फ 10 से 15 साल ही बचते हैं। यह F.U. Money कमाने के लिए काफी नहीं है।

अमीर बनने के लिए special skills और mindset विकसित करने में सालों लग जाते हैं। इसलिए, इंतज़ार करना बंद करें।

Myth 4: आपको भाग्यशाली होना पड़ेगा: 

Lottery इस दुनिया की सबसे बेवकूफी भरी चीज़ है। यह आलसी और मूर्ख लोगों को आकर्षित करने का एक तरीका है।

जरा सोच कर देखिए कि कितने lottery जीतने वाले लोग आज भी अमीर हैं? शायद कोई नहीं। क्यों? क्योंकि उनके पास पैसा तो बहुत आया, मगर उन्होंने उसे संभालना नहीं सीखा। पैसा खर्च करना आसान है; संभालना कठिन।

भाग्य के अनुकूल होने का इंतज़ार करने के बजाय, यह सोचें कि अमीर बनने के लिए आप क्या कार्यवाही कर सकते हैं

नए कौशल सीखें, अपने प्रतिभा और कौशल को सुधारें, और पैसे का सही उपयोग करना सीखें।

Myth 5: आपको कंजूस बनना पड़ेगा: 

ज़्यादा पैसा कमाना, कम खर्च करने से ज़्यादा आसान है। Financial experts अक्सर यही सलाह देते हैं कि अपने खर्चे कम कर दो। लेकिन कम खर्च करने से आप अपनी पूरी ज़िंदगी ‘cheap’ चीज़ों में नहीं गुज़ार सकते, और यह आपको आपकी इच्छित lifestyle से दूर ले जाएगा।

अमीर बनने की मानसिकता अपनाएँ। यह सकारात्मक सोच रखें कि आप सर्वश्रेष्ठ चीज़ों के लायक हैं।

Author के दोस्त को जब पैसे की दिक्कत थी, तो workshop के experts ने उसे खर्च कम करने को कहा। लेकिन एक ग्राहक से मिली audio tape ने उसे बताया कि समाधान खर्च कम करना नहीं, बल्कि ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने की नई strategy सीखना है। तीन साल बाद, वह सबसे सफल रेस्टोरेंट का मालिक था।

Myth 6: आपको धीरे-धीरे अमीर बनना पड़ेगा: 

यह सामान्य सोच है कि आपको नौकरी करनी चाहिए, जीवन भर बचत करनी चाहिए, और retirement के बाद मज़े करने चाहिए।

इस तरह कोई भी करोड़पति नहीं बना है। इस धीमी विधि में सुरक्षा दिखती है, लेकिन यह एक झूठी सांत्वना है।

आपको यह तय करना होगा कि आप नौकरी या पेंशन योजना पर निर्भर रहने के बजाय, अपनी आशाओं और सपनों की ज़िम्मेदारी खुद लेंगे

आपको अपना खुद का business शुरू करना चाहिए, दूसरों के समय और ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए, और अपने अतिरिक्त पैसे को high-growth investments में लगाना चाहिए।

Myth 7: पैसा कमाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी: 

अमीर बनने के लिए, आपको कड़ी मेहनत नहीं करनी है, बल्कि सही चीज़ों पर काम करना है। सिर्फ संघर्ष करके पैसा कमाना ज़रूरी नहीं है।

अगर मेहनत करने से आदमी अमीर बनता, तो जो लोग physical labor करते हैं, वे सबसे अमीर होते।

ज्यादा पैसा कमाने के दो ही तरीके हैं: या तो अपनी skill की value बढ़ाओ (जैसे $20/घंटा से $2000/घंटा), या फिर दूसरों के समय और संसाधनों का उपयोग करो

आसान पैसे को अपना लक्ष्य बनाएँ, जहाँ आप अपनी intelligence से दूसरों को काम पर लगाकर पैसा कमाते हैं।

Leverage का उपयोग करें—जिसका अर्थ है न्यूनतम प्रयास में अधिकतम उत्पादकता। उदाहरण के लिए, एक ऐसा product बनाएँ जिसे आप बार-बार बेच सकें।

Myth 8: आपको पूरी तरह से तैयार रहना पड़ेगा: 

लोग अक्सर ignorance का बहाना बनाकर सही जानकारी खोजते रहते हैं और गलती करने के डर से काम शुरू नहीं करते।

आप कभी भी हर अवसर के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होंगे। सीखना एक आजीवन प्रक्रिया है, और आप सर्वश्रेष्ठ चीज़ें अनुभव से सीखते हैं।

Action लेने से न डरें। अपनी गलतियों से सीखें और अपनी क्षमताओं में सुधार करते रहें। आपको यह समझना होगा कि आप पैसा या बहाने, दोनों एक साथ नहीं बना सकते। आपको एक चुनना ही पड़ेगा। यदि आपकी पसंद बहाने हैं, तो आप पूरी ज़िंदगी आसानी से गरीबी में गुज़ार सकते हैं।

Part 3: The F.U. Money Mindset

F.U. Money हर कोई नहीं बना सकता। यह केवल उन लोगों के लिए संभव है जो बाकी लोगों से अलग सोचते हैं और अलग react करते हैं

  1. Full Commitment: 

यदि आप सच में F.U. Money बनाना चाहते हैं, तो आपको पूरी तरह से समर्पित होना पड़ेगा। या तो 100% इसमें हों, या 0%। यह औसत लोगों के लिए नहीं है, जो अपनी सामान्य नौकरी में खुश रहते हैं और risky या अजीब काम करने से डरते हैं।

  1. सलाह पर ध्यान न दें: 

दुनिया जो बोलती है, उस पर ध्यान मत दें, क्योंकि ज्यादातर वह सब बकवास ही होगा। जब आप नौकरी छोड़कर खुद का बिज़नेस शुरू करने की सोचते हैं, तो कोई आपको सपोर्ट नहीं करेगा। वे नहीं चाहते कि आप सफल हों। जब कोई दोस्त या भाई आपको पैसे कमाने की सलाह दे, तो शालीनता से सुन लें, लेकिन उस पर अमल करना ज़रूरी नहीं है। पारंपरिक ज्ञान अक्सर हमें आगे बढ़ने से रोकता है। आपको खुद के लिए सोचना होगा।

  1. 100% ज़िम्मेदारी लें: 

अगर आपकी life में problem है, तो सिर्फ आप ही इसके लिए ज़िम्मेदार हैं

Author का एक दोस्त बिज़नेस डूबने पर मदद माँगने आया। Author ने उससे पूछा कि क्या उसी इंडस्ट्री के बाकी बिज़नेस सही चल रहे हैं। जब दोस्त ने हाँ कहा, तो Author ने स्पष्ट किया: "इसका मतलब यहाँ पर प्रॉब्लम तुम हो।"

जब तक आप यह कमी स्वीकार नहीं करेंगे, आप इसे solve नहीं कर पाएँगे। आपको अपनी ज़िंदगी और बिज़नेस की 100% ज़िम्मेदारी लेनी होगी।

  1. अपनी सीमा रेखा बनाएँ: 

आपको यह सीमा रेखा बनाए रखनी पड़ेगी कि आप पैसे के लिए क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

आप यह स्पष्ट कर लें कि आप पैसे के लिए कुछ भी illegal या अनैतिक काम नहीं करेंगे।

खुद से पूछें: आपको यह पैसा किस हद तक चाहिए? आप इसके लिए क्या करने को तैयार हैं?

Plan करें कि आप अपने career में सीखने के लिए, समय देने के लिए, और संभावित नुकसान उठाने के लिए कितना तैयार हैं।

  1. The Power of Setting D.I.G. : 

D.I.G. का मतलब है Daily Income Goal यानी रोज़ की आय का लक्ष्य

ज्यादातर लोग मासिक या वार्षिक लक्ष्य रखते हैं, लेकिन Dan Lok अपने Daily Income Goal पर सबसे ज्यादा ध्यान focus करते हैं।

मान लीजिए आपको महीने में $15,000 अतिरिक्त कमाने हैं। इसे 30 दिनों में बाँटें, तो यह प्रतिदिन $500 बनता है। सुबह उठकर सोचें कि आज आपको ये $500 कैसे कमाने हैं।

यदि आप अपना D.I.G. पूरा नहीं कर पाते हैं, तो आप तुरंत अपनी गलतियों को पहचान सकते हैं और सुधार कर सकते हैं।

यह आपको हर दिन प्रेरित करता है और बड़े लक्ष्यों की दिशा में बढ़ने के लिए हौसला देता है।

  1. साहस का प्रदर्शन: 

किसी चीज़ को पाने के लिए कुछ बलिदान करना पड़ता है। F.U. Money की कीमत है self-discipline और self-control

जब आप लक्ष्य के लिए पूरी तरह समर्पित होते हैं, तो सुरक्षा की चिंता न करें। आपका सिद्धांत "करो या मरो" होना चाहिए।

अमीर लोग अपने comfort zone से बाहर निकलकर मुश्किल काम करते हैं, इसलिए उनकी ज़िंदगी आसान हो जाती है। गरीब लोग आसान चीज़ें करते रहते हैं, इसलिए उनकी ज़िंदगी आर्थिक रूप से कठिन रहती है।


Part 4: The F.U. Money Business Mode and 7 Golden Keys

ज्यादातर लोग इसलिए असफल होते हैं क्योंकि वे तुरंत results चाहते हैं और बिना किसी मेहनत के जल्दी अमीर बनना चाहते हैं। वे हर उस ads पर respond करते हैं जो "घर बैठे पैसे कमाने" के बारे में होता है।

यह वैसा ही है जैसे लोग जल्दी वज़न कम करना चाहते हैं और complicated gadgets या programs का सहारा लेने लगते हैं। जबकि सच तो यह है कि वज़न कम करना इतना मुश्किल नहीं—बस कम calorie लें और ज्यादा कसरत करें।

अगर कोई आपको बिना मेहनत के पैसा कमाने का आसान offer देता है (जैसे जुआ या कोई scam), तो सावधान रहें। पैसा कमाने के लिए काम करना ही पड़ेगा

सरल और सीधे सच के बजाय आकर्षक चीज़ों के पीछे भागने वाले लोग अक्सर नए scam और योजनाओं के जाल में फँस जाते हैं।

Online extraordinary money कमाने के लिए 7 Golden Keys हैं। इन सभी का पालन करना महत्वपूर्ण है।

Key 1: The Market Comes First

आप अपने product पर बहुत सारा समय, पैसा और effort लगा सकते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि आप इसे गलत बाज़ार में बेच रहे हैं, या आपके product की बाज़ार में कोई value ही नहीं है।

  • इससे पहले कि आप शुरुआत करें, अपने बाज़ार के बारे में अच्छी तरह research कर लें

  • समझें कि लोग क्या चाहते हैं। आपको वह बेचना चाहिए जो लोगों को ज़रूरत हो, ताकि आपको ग्राहकों को खरीदने के लिए मजबूर न करना पड़े।

Key 2: Create a User-Friendly Website

आपके पास कितनी भी शानदार website क्यों न हो, अगर वह अपने visitors को customer नहीं बना पा रही है, तो आप पूरी तरह असफल हैं।

  • Website ऐसी होनी चाहिए जो आपके लिए sales कर सके।

  • अपनी website को शुरू से अंत तक ऐसे design करें कि वह आपकी sales को बढ़ा सके।

Key 3: Build a Business, Not Money Makers

पैसे बनाने वाले बिज़नेस अच्छे होते हैं, लेकिन वे ज्यादा टिकते नहीं हैं, और इनसे आप F.U. Money कभी नहीं बना सकते।

  • Money Makers long-term wealth नहीं बनाते।

  • जबकि एक बिज़नेस वह होता है जिसमें assets, product और ग्राहक होते हैं।

Key 4: Multiple Income Sources in One Business

अपनी सारी asset एक ही टोकरी में मत रखें।

  • इसका मतलब यह नहीं है कि आप 20-25 अलग-अलग बिज़नेस खोल लें। यह एक बड़ा disaster है, क्योंकि इससे आपका focus बँट जाता है।

  • यदि आपको किसी specific market का ज्ञान है, तो आप एक ही बिज़नेस में पूरा ध्यान देकर उसमें सफल बन सकते हैं। जितना ज्यादा समय आप उसमें invest करेंगे, उतना ही ज्यादा आपको सीखने को मिलेगा।

Key 5: Leverage Others' Time and Resources

हम सबके पास समय की हमेशा कमी रहती है।

  • Solution है Outsource करना।

  • दूसरों का समय अपने पक्ष में उपयोग करें। अपने समय को सिर्फ उन चीज़ों के लिए बचाकर रखें जो आपके लिए F.U. Money बनाने में valuable हैं।

  • उन कामों को करवाने के लिए दूसरों को hire करें जो आपके लिए उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं।

Key 6: Use Your Personality to Sell

यह बहुत महत्वपूर्ण और आसान भी है।

  • लोग उन्हीं के साथ बिज़नेस करना पसंद करते हैं जिन्हें वे पसंद करते हैं और जिन पर भरोसा करते हैं

  • अपनी success stories दूसरों के साथ share करें।

  • भीड़ का हिस्सा मत बनिए। Entertaining) बनिए, boring नहीं।

  • Personal Branding का मतलब है कि लोग तुम्हें किसी एक खास काम से पहचानें। अपनी अलग पहचान बनाने से डरिए मत।

Key 7: Position for Automatic Growth

आप बिना काम किए भी पैसा कमा सकते हैं।

  • आपको कुछ ऐसा करना है कि जब आप काम नहीं कर रहे होते हैं, तो भी आपको पैसा मिलता रहे। यह leverage income या passive income होती है।

  • ऐसे कदम उठाएँ जिन्हें लागू करके आप पैसा बना सकें।

  • ऐसी technology में invest करें जो आपके लिए पैसा बनाए।

फिर किसी को hire करके उन्हें वे steps सिखाएँ, और बैठे-बैठे ही आपका पैसा automatically generate होता रहेगा

Conclusion and Final Thoughts

दोस्तों, आज हमने F.U. Money के concept को गहराई से समझा। हमने देखा कि यह सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि अपने फैसलों का, अपने समय का, और अपनी ज़िंदगी का control है

F.U. Money एक सोच है, एक system है, एक रास्ता है जो तुम्हें मज़बूरी से free की तरफ ले जाता है। यह एक कीमत पर मिलता है: Action की कीमत पर

याद रखें:

  1. पैसा आज़ादी, ताकत और नियंत्रण देता है, न कि बुराई की जड़ है।

  2. आप पैसा या बहाने, दोनों एक साथ नहीं बना सकते

  3. कड़ी मेहनत नहीं, सही चीज़ों पर smart काम करें और leverage का उपयोग करें।

  4. अपने D.IG.. (Daily Income Goal) पर ध्यान दें

  5. अपना समय और ऊर्जा उन्हीं कामों पर खर्च करें जो आपको F.U. Money के करीब लाते हैं

अब फैसला आपके हाथ में है। क्या तुम उसी पुराने system में रहना चाहते हो जो कभी तुम्हें आज़ादी नहीं देगा, या फिर एक नए रास्ते पर चलकर अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीना चाहते हो?

अगर जवाब दूसरा है, तो आज ही अपनी skill को value पैदा करने वाली machine में बदलना शुरू करें। खुद को एक brand बनाएँ। और एक ऐसा system बनाएँ जो तुम्हारे बिना भी चलता रहे।

F.U. Money सिर्फ एक सपना नहीं है, यह हकीकत है। अब वक्त है अपनी अगली उड़ान की शुरुआत करने का।

अगर आपको इस Book Summary में कुछ नया सीखने को मिला हो, और यह आपकी ज़िंदगी में बदलाव का कारण बने, तो इस video को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें।

और ऐसे ही life-changing content के लिए हमारे channel को Subscribe करें और bell icon दबाना न भूलें।

आपके मन में कोई सवाल हो या इस video पर आपकी राय हो, तो comment section में ज़रूर बताएँ।

मिलते हैं अगले video में! तब तक के लिए अपना ध्यान रखें और अपने सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में एक कदम और बढ़ाएँ! धन्यवाद।


👉 Youtube Summary Video 

👉 Buy the book " F.U. MONEY."

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!